फर्रुखाबाद: गौ आधारित अर्थव्यवस्था और स्वास्थ्य पर केंद्रित 'गौ उत्पाद शिविर'
उत्तर प्रदेश के फर्जरुखाबाद जनपद में एक भव्य गौ उत्पाद शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस शिविर का मुख्य उद्देश्य भारतीय देशी गाय के महत्व को पुनः स्थापित करना, पर्यावरण संरक्षण और गौ आधारित उत्पादों के माध्यम से स्वरोजगार के अवसरों को बढ़ावा देना है। इस शिविर में स्थानीय प्रशासन और विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम में भारी संख्या में किसानों, पशुपालकों और आम नागरिक भाग लेंगे.
शिविर के प्रमुख आकर्षण और प्रदर्शनी
इस शिविर में देशी गाय के दूध, दही और घी के अलावा पंचगव्य से बने विभिन्न औषधीय और दैनिक उपयोग के उत्पादों के स्टॉल लगाये जायेंगे। प्रदर्शनी में मुख्य रूप से निम्नलिखित उत्पाद बनाने का प्रशिक्षण दिया जायेगा-
स्वास्थ्य एवं औषधि: गौमूत्र अर्क, घनवटी और पंचगव्य घी, जो विभिन्न रोगों के उपचार में सहायक माने जाते हैं।
दैनिक उपयोग की वस्तुएं: गाय के गोबर से निर्मित धूपबत्ती, अगरबत्ती, साबुन, और शैम्पू।
सजावटी एवं धार्मिक सामग्री: गोबर से बने दीपक, मूर्तियाँ और वैदिक प्लास्टर।
प्राकृतिक खेती : जीवामृत और घनजीवामृत